G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के खम्भापुर मोहल्ले में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गाँव निवासी स्व. शिव नाथ का 55 वर्षीय पुत्र देवचंद अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उनकी बाइक राधनगर थाना क्षेत्र के खम्भापुर मोहल्ले में पहुंची तभी पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। स्थानियों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share