उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव आज सुबह अचानक आए आँधी तूफान से गाँव मे लगा पीपल का पेड़ एक मकान पर गिर गया। जिससे मकान के मलवे दबकर दो भैस व तीन बकरी और महिला गम्भीर से घायल हो गई। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर मकान के मलवे को हटाकर घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी 50 वर्षीय लल्लू अपनी 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीनया के साथ आज सुबह अपने घर पर मौजूद था। तभी अचानक तेज रफ्तार से आई आँधी से उसके घर के समीप स्थित लगा पीपल का पेड़ उसके मकान पर गिर गया। जिससे घर मे मौजूद दो भैस व तीन बकरिया और उसकी पत्नी लक्ष्मीनया सभी मकान के मलवे में दबने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादशे के जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को मलवे से बाहर निकाल कर घायल अवस्था मे लक्ष्मीनया को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

