उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा कस्बे की मोड़ के समीप दो डम्परों की आपस मे भिड़न्त हो गई। जिसमें एक डम्पर चालक व खलाशी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी मुंशी लाल का 27 वर्षीय पुत्र आदित्य जो डम्पर चालक है उसके साथ गाँव निवासी सरजू का 25 वर्षीय पुत्र अंकुश खलाशी है और गाँव निवासी धनराज का 25 वर्षीय पुत्र मोहन उसका मित्र है तीनो डम्पर पर सवार होकर निकले थे।

जब इनका डम्पर थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा कस्बे की मोड़ के समीप पहुंचा। तभी दूसरे डम्पर से भिड़ंत हो गई जिससे डम्पर पर सवार चालक आदित्य, खलाशी अंकुश और उसका मित्र मोहन तीनो घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!