उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुशेपुर गाँव निवासी किसान कुमार का 22 वर्षीय पुत्र विमल कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक विमल कुमार घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती के उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!