उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सेमरा मानापुर गांव के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी राकेश कुमार गुप्ता का 33 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार गुप्ता बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हथगांम कस्बे गया था। वहां से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक सेमरा मानापुर गांव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक संदीप कुमार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!