G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के छेददु का डेरा गाँव के बाहर युवक ने संदिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों ने जब युवक के शव को फाँसी के फन्दे से लटकता हुआ देखा तो गाँव मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के बचनीपुर गाँव निवासी गजराज का 20 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत अपनी बहन की ससुराल चांदपुर थाना क्षेत्र के छेददु का डेरा गाँव गया था। वही गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। हादसे की बाद से परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक लगभग 10 दिन पूर्व से अपनी बहन की ससुराल था। वही संदिग्ध अवस्था मे गाँव के बाहर उसका फाँसी के फन्दे से शव लटका हुआ मिला है पुलिस घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share