उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एडीजी प्रयागराज जोन द्वारा जनपद में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। 09 जून 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने जनपद का दौरा किया। एडीजी ज्योति नारायण ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के भीतर एवं बाहर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था एवं सतर्कता का जायजा लिया गया। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी एवं प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को परखा गया। परीक्षा केंद्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही केंद्र पर उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी भौतिक सत्यापन किया गया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए एडीजी ज्योति नारायण ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि को कतई बर्दाश्त न किया जाए। केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। अभ्यर्थियों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी थरियांव सहित अन्य अधिकारीगण, परीक्षा केंद्र के कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!