G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून 2026 के मध्य समेकित जन–कल्याण एवं जन– जागरूकता अभियान” के तहत ”प्रबुद्ध वर्ग संवाद, कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के तत्वावधान में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रबुद्ध वर्ग संवाद में चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने वक्तव्य में कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल है, आधारभूत संरचना शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सेवाओं, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश में विभिन्न उल्लेखनीय कार्य किए है और अपने नीतियों और कार्यक्रमों, जन–कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनपद का विकास हुआ है, जो धरातल में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। जनपद के उद्यमियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि उद्योग के क्षेत्र में काफी बढ़ावा मिला जैसे–आयात, निर्यात में प्रोत्साहन, रेलवे लाइन का दोहरीकरण, ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर एनर्जी का काफी कार्य हुआ है, जिससे उद्यमियों को ऊर्जा के क्षेत्र में काफी लाभ हुए है और सिंगल विंडो के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है, आने वाले समय में जनपद में अधिक उद्योग लगेंगे जिससे कि जंपा के विकास के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा। शिक्षाविदों ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है , जिसमें युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल के साथ कुशलता कोU भी जोड़ा गया है और शिक्षा का डिजिटलीकरण भी किया गया है। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार के साथ–साथ हम सबकी भी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण संरक्षण में कार्य करे। केन्द्र सरकार की पर्यावरण संरक्षण में जो पहल की गई है ”एक पेड़ माँ के नाम” अवश्य लगाए। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के पूरे हुए है, इसका धरातल पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकासात्मक पहलुओं तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। जनपद व प्रदेश, देश को विकसित कैसे किया जा सकता है, इस संबंध में वक्ताओं ने अपने –अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के अंत में वन्दे मातरम् का गायन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त जीएसटी, एसीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त उद्योग, व्यावसायिक लक्ष्मीचंद्र, उद्यमी मनोज गांधी, कुंवर गांधी, अभिषेक गांधी, अभिषेक अवस्थी, बीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता सुनीता गुप्ता, शिक्षाविद् वेद बाजपेई, प्रधानाचार्य आर0एस0 एक्सल, हनुमंत प्रताप सिंह, शिवबाबू शुक्ला आदि प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share