G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनओं हेतु ऑनलाइन करे आवेदन। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष-2026-27 मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय वेबसाइट https://fishries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन दिनांक-08.06.2026 से दिनांक-28.06.2026 तक खोला गया है।, 1- मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, 2-निषादराज बोट सब्सिडी योजना, 3- सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनवार आवेदन पृथक-पृथक करने होगें। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट https://fishries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। एवं किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, अम्बेडकर स्कूल के बगल वाली गली, सी०ओ० सिटी ऑफिस के पास, रानी कालोनी, आबू नगर, फतेहपुर में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share