G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गाँव के समीप स्थित कोल्ड स्टोर के पास अज्ञात तेज रफ्तार ओमनी वैन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र और बहू तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोनारा गांव निवासी अरविंद का 25 वर्षीय पुत्र अंकुश अपनी 22 वर्षीय पत्नी सिमरन और 50 वर्षीय पिता अरविंद को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब बाइक थाना क्षेत्र के कलाना गांव के समीप स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ओमनी वैन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई।जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार पिता पुत्र और बहू तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती का इलाज कर रहे हैं इन घायलों में पुत्र अंकुश की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share