उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेरराँव गाँव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशीरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरराँव गांव निवासी स्व.राजू की 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से खुब्ध होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनो को हुई तो तुरन्त परिजन उसको असोथर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद साथ आए परिजनों को किशोरी को बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जाने सलाह दिया। वही खबर लिखे जाने तक किशोरी के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

