उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरकहा चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेशहन गांव निवासी रमेश का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नरकहा चौराहे पर पहुंची तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक अखिलेश रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!