उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड बाईपास ओवर ब्रिज के समीप प्राइवेट बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र हाल मुकाम सदर कोतवाली के क्षेत्र के बस्तापुर गांव की मोड निवासी ब्रह्म लाल का 35 वर्षीय पुत्र अवधेश साइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए निकला था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड बाईपास ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी प्राइवेट बस ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। बस की टक्कर से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और सवार अवधेश घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share