उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप ई-रिक्शे ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी रवींद्र शुक्ला का 19 वर्षीय पुत्र मोहित शुक्ला बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। तभी कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप उसकी बाइक को ई-रिक्शे ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक मोहित शुक्ला घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

