G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव निवासी भिखारी लाल का 48 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ने परिवारिक कलह के चलते बीती रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसके शव को फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share