G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी के नेता, समाजसेवी एवं पूर्व प्रत्याशी पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस लगातार जनहित और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चाहे जनता की समस्याओं का समाधान हो अथवा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे, वह निरंतर लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान का प्रयास करने में जुटे रहते हैं इसी क्रम में खागा विधानसभा क्षेत्र के नसीरपुर, किशनपुर और डढ़िया गांव पहुंचकर उन्होंने निषाद परिवार में हुई महिला की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल प्रदान किया।उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के सदस्य का असमय निधन अत्यंत दुखद होता है और इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।गांवों के भ्रमण के दौरान रामतीर्थ परमहंस ने अन्य ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदाता सूची की शुद्धता, लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।उन्होंने ग्रामीणों से लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में कहा कि समाजवादी पार्टी वोट की चोरी और लोकतांत्रिक अधिकारों पर किसी भी प्रकार की डकैती को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगी।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक सजग प्रहरी की तरह जनता के अधिकारों की रक्षा करते हुए जनविरोधी नीतियों वाली सरकार को बदलने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की सुरक्षा देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा समाजवादी पार्टी इस दिशा में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share