उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा नहर के समीप साइकिल पर अपनी पत्नी को सवार कर जा रहा अधेड़ अचानक गिरकर अचेत ही गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव निवासी बाजी लाल का 55 वर्षीय पुत्र राधेश्याम अपनी पत्नी को साइकिल पर सवार कर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह बिलन्दा नहर के समीप पहुंचा तभी अचानक अचेत होकर गिर पडा। तभी आसपास के लोगो ने तत्काल सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!