G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) एवं 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित की गई है। यह थीम स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण एवं वैश्विक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने योग दिवस को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियों एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत, विकास खंड एवं तहसील स्तर पर अमृत सरोवरों, सार्वजनिक स्थलों तथा शहीद स्थलों पर शासनादेश के अनुरूप 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय स्तर का मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में आयोजित होगा, जहां सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही योग सप्ताह के दौरान सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में योग के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट योगाभ्यास कराने वाले प्रशिक्षकों एवं सहयोगी व्यक्तियों को 21 जून को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, वनाधिकारी, डीसी मनरेगा, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अधिकारी तथा समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share