G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लच्छीरामपुर गाँव के समीप बुधवार की दोपहर बाइको की हुयी भिडन्त में दो सगे भाईयों सहित चार लोग घायल हो गये। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्व0 देवनरायन तिवारी का 39 वर्षीय पुत्र राजकिशोर तिवारी अपने 36 वर्षीय छोटे भाई भूनेश्वर तिवारी व गांव के दिनेश तिवारी पुत्र कुन्दन तिवारी 40 के साथ एक ही बाइक में सवार होकर शहर आ रहे थे। जैसे ही यह लोग गाजीपुर थाना क्षेत्र के लच्छीरामपुर गांव के समीप पहुंचे तभी कानपुर नगर के थाना घाटमपुर निवासी रजोल का 27 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार बाइक से आ रहा था। तभी उससे भिडन्त हो गयी। जिससे दोनों बाइक सवार चारो गंभीर रूप से घायल हो गय। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share