G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की कलेक्ट्रेट परिसर में खागा तहसील क्षेत्र से आई महिला ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की कोशिश किया। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया। जानकारी के अनुसार खागा तहसील के हसनपुर ओकाडिया गाँव की रहने वाली महिला लीलावती पारिवारिक कलह के चकते परेशान थी। अपनी समस्या लेकर वह शहर डीएम कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि कार्यालय परिसर में ही लीलावती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। तभी वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर उसे रोक लिया और उसकी जान बचा ली। इसके बाद महिला को समझा-बुझाकर शांत किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उससे बात कर उसकी समस्या सुनने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद कार्यालय में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

वही अपर पुलिस अधिक्षक ने बताया आज दिनांक 10.06.2026 को समय लगभग 11.30 बजे एक महिला जिनका नाम लीलावती निवासी ग्राम हसनपुर अकोढिया थाना खागा जनपद फतेहपुर की रहने वाली है, जिनके द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय फतेहपुर के बाहर स्वंय के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने का प्रयास किया गया । वहां पर उपस्थित सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ज्वलनशील पदार्थ को उनसे अलग किया गया तथा इन्हें सुरक्षित किया गया । पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि इनका अपने सगे भाइयों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर तथा पैसे के लेन देन को लेकर विवाद है। महिला अपनी शादी के कुछ समय के बाद से ही अपने मायके में अपने अविवाहित भाई जिसका नाम प्रमोद है, के साथ रहती थी । इनके सगे भाई प्रमोद की मृत्यु 2024 में हो गई थी । महिला का यह कहना है कि इन्होनें स्वयं सहायता समूह से लोन लिया था तथा उस पैसे को अपने भाई का मकान बनवाने तथा इलाज में खर्च किया था । किंतु उनकी मृत्यु के बाद से उनके अन्य भाइयों द्वारा उनके मकान में भी हिस्सा मांगा जा रहा है। इस प्रकार महिला का अपने सगे भाइयों से जो संपत्ति और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद है उसके विषय में महिला की बात सुनी गई है। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share