G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सांतो धरमपुर गाँव में मंगलवार की देर शाम शौचक्रिया करने जा रहे वृद्ध से गाली गलौज करते हुये पिता पुत्र ने लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सांतो धरमपुर गांव निवासी स्व. सीताराम का पुत्र विजय करन मंगलवार की शाम शौचक्रिया करने जा रहा था। तभी के ही शिवसिंह अपने पुत्र शनि सिंह के साथ वृद्ध को गाली गलौज करने के लगे विरोध करने पर पिता पुत्र ने वृद्ध को लाठी डन्डा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। और घटना को अंजाम देने के बाद दोनो मौके से फरार हो गये। वहीं परिजनो 112 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घायल का इलाज करा रहे उसके भतीजे सुरेश सिंह ने आरोप लगाते हुये बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके चाचा के ऊपर जान लेवा हमला किया है। यही नहीं उसने बताया कि पुत्र धमका रहे है कि अगर सुलह समझौता नहीं किया तो जान से मार देंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share