G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को जनपद में कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय, यातायात कार्यालय और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने तीनों कार्यालयों के अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयी कार्यों की प्रगति को बारीकी से परखा। यातायात व्यवस्था से जुड़ी फाइलों और चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कार्यों को समय से निपटाने के निर्देश दिए।सीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर एसपी मांगलिक ने कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग और रिकॉर्डिंग सिस्टम का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के संवेदनशील चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर 24×7 सतर्क निगरानी रखी जाए ताकि अपराधों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। इस मौके पर एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, रिकॉर्ड को अपडेट रखने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व तत्परता से करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग और फील्ड में सक्रियता जरूरी है। एसपी के इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधीनस्थों को अपने काम में और चुस्ती बरतने के निर्देश मिले हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share