G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे 28 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चक्की गांव निवासी जितेन्द्र का पुत्र नवनीत आज दोपहर बाइक लेकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह कुछ दूर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share