उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी छंगू की 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी बुधवार की देर शाम सामान लेने जा रही थी। जब वह स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!