उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध खागा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो अवैध गांजा सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों, माफियाओं, वांछित तथा पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में थाना खागा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 10.06.2026 को समय लगभग 13:15 बजे महिचा मंदिर रामपुर मोड़ से लगभग 50 मीटर आगे थाना खागा क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी चित्रकूट जनपद के कर्वी थाना क्षेत्र के कोल बदड्या निवासी जंगबहादुर के पुत्र संदीप कुमार जैसवाल, बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के रमपुरवा (केवटरा) निवासी चुनुवाद निषाद के पुत्र सुरेश निषाद, बांदा जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र के भदौसा गाँव निवासी दीनदयाल यादव के पुत्र पिंटू यादव के कब्जे से कुल 12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त जामा तलाशी में 03 मोबाइल फोन, ₹920 नकद, 02 यात्रा टिकट तथा 01 स्क्रू ड्राइवर भी बरामद किया गया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना खागा पर मु0अ0सं0 194/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया, जिसमें तीनों गिरफ्तार आरोपियों के साथ शुभम शिवहरे पुत्र अज्ञात निवासी थाना बबेरू जनपद बांदा को भी नामजद किया गया है। नामजद आरोपी शुभम शिवहरे की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि शिवम शिवहरे द्वारा उन्हें उड़ीसा भेजा जाता था, जहां से वे कम मात्रा में गांजा खरीदकर ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश लाते थे। पकड़े जाने से बचने हेतु ट्रेन के शौचालय में लगे ऊपरी गोलाकार छत/कवर को स्क्रू ड्राइवर (पेचकस) से खोलकर उसके अंदर गांजा छिपा देते थे तथा गंतव्य स्टेशन आने से पूर्व पुनः उसे निकालकर स्क्रू कस देते थे, जिससे किसी को संदेह न हो। उनके द्वारा यात्रा हेतु निजी वाहन का प्रयोग न कर ट्रेन एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग किया जाता था। उनके द्वारा बताया कि जनपद पहुंचने के उपरांत वे उक्त गांजा शिवम शिवहरे को सौंप देते थे, जो उसकी फुटकर बिक्री करता था। इसके एवज में उनको प्रति किलोग्राम गांजा लाने पर ₹1000 पारिश्रमिक दिया जाता था तथा आने-जाने एवं खाने-पीने का समस्त खर्च भी शिवम शिवहरे द्वारा वहन किया जाता था। पूछताछ से स्पष्ट हुआ कि अवैध गांजा तस्करी के इस नेटवर्क का संचालन एवं नियंत्रण मुख्य रूप से शिवम शिवहरे द्वारा किया जा रहा था तथा अन्य अभियुक्त उसके निर्देश पर गांजा लाने एवं पहुंचाने का कार्य करते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

