उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गाँव मे एक नक्की लाल नामक बुजुर्ग व्यक्ति है जिनकी उम्र करीब 65-70 वर्ष रही होगी उसकी बीती रात को सोते समय मौत हो गई उसका शव उसी जगह पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी अपनी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उनके मृतक के परिजनों से पुलिसने बात किया तो उनके द्वारा इसमें आशंका व्यक्त की गई कि इनका अपनी जमीन को लेकर एक विवाद चल रहा था। जिसमें इनके ही पट्टीदार इनके साथ इनका सिविल न्यायालय में एक वाद डाला हुआ था। और उसी वाद की वजह से इनकी हत्या की गई है। इसी तहरीर पर इसमें मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जिसमें छह नामजद आरोपियों को आरोपी बनाया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस भेज दिया गया।नामजद आरोपी अभी फरार हैं, उनको गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है। बहुत जल्द इसमें गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दी जानकारी
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share