उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा 12वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित 30वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबाल एवं सेपक टकरॉ खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूर्वी जोन की विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती तथा टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा पुलिस बल के कर्मियों को सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होती हैं।

इस अवसर पर 12वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक (कमांडेंट) द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीएसी एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

