उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब तिराहे के समीप ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप मोहल्ला निवासी अशरफी लाल का 50 वर्षीय पुत्र अंतू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब तिराहे के समीप पहुंची तभी ई-रिक्शे से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें बाइक चालक अंतू घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचे और रिक्शे चालक के साथ मारपीट कर उसी रिक्शे से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!