उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ललौली थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में आज दिनांक- 11.06.2026 को थाना ललौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 156/26 धारा 333/109 बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के लदिगवा गाँव निवासी रहिमाल के 24 वर्षीय पुत्र पिन्टू को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!