उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गए किसान पर मधु मक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी और पुत्र को हुई तो बचाने पहुंचे तो उनको भी अपने चपेट में ले लिया। जिससे तीनों घायल हो गए ग्रामीणों ने किसी तरह आग जलाकर मधु मक्खियों के चंगुल से मुक्त करा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव निवासी स्व. महादेव प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र रामानंद गांव के समीप स्थित अपने खेत में मूँग तोड़ने गया था। तभी मधु मक्खियो के झुंड ने हमला बोल दिया। जिसकी जानकारी उसकी 50 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी और 25 वर्षीय पुत्र अमन को हुई तो दोनों बचाने पहुंचे गए। मधुमक्खियो ने उनको भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग जला कर धुँआ कर मधुमक्खी के चंगुल से मुक्त करा घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंछाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!