उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गाँव में गुरूवार की दोपहर घर में बैठे बालक को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कमालीपुर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार का आठ वर्षीय पुत्र विवेक घर के अंदर बैठा था। तभी उसको उसको जहरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो पहले तो उसे अस्ती झाड़फूक के लिए ले गए। हालत में सुधर न होने पर घर वाले उसे जिया अस्पताल लेकर आये। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मां निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!