G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी विधान सभा क्षेत्र के दरवेशाबाद सेक्टर के नन्दौली गांव में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की विशाल जनसंदेश सभा का आयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता के संयोजन में किया गया। सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार पेपर लीक कराकर बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश महिला उत्पीड़न की घटनाओं में अग्रणी बनता जा रहा है। सरकार एक ओर स्कूल बंद कर रही है तो दूसरी ओर गांव-गांव कंपोजिट शराब के ठेके खुलवाकर नई पीढ़ी को नशे की ओर धकेल रही है, जिससे शिक्षा और सामाजिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।दयालू गुप्ता ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और घरेलू गैस की उपलब्धता में आ रही समस्याओं के कारण आम जनता परेशान है। दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक भी गैस की समस्या के चलते अपने घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।उन्होंने तहसीलों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यवस्था लगातार कमजोर वर्ग को और कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है तथा संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।सभा के दौरान उपस्थित लोगों से समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share