उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गाँव में बुधवार की देर रात रोड किनारे खड़ी वृद्ध महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रमवां गांव निवासी स्व0 मुन्ना की 60 वर्षीय पत्नी पचनी देवी रात लगभग ग्यारह बजे रोड किनारे खड़ी थी। इसी बीच मिट्टी लेकर तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने वृद्धा को रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!