उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कर–करेत्तर /राजस्व वादों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने राजस्व, आबकारी, वन, स्टाम्प, खनिज, वाणिज्य कर, विद्युत, नगर निकायों, परिवहन एवं अन्य विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष की गई वसूली की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली करने वाले विभाग लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व की वसूली करे। प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही करते हुए राजस्व की वसूली करे संबंधित विभाग। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंतर्गत कराए, साथ ही सभी विभाग अपने–अपने कार्यों को करते हुए संबंधित पोर्टल पर ससमय फीड कराए ताकि सीएम डैस बोर्ड में जनपद की रैंकिंग सही रहे। उन्होंने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराया जाय। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराए, जांच संवेदनशीलता के साथ करे। जिन विभागों की वसूली कम है, कार्ययोजना बनाकर वसूली बढ़ाए, अन्यथा कार्यवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि जो आवेदन स्वीकृत हो गए उनका सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से कराया जाय साथ ही अपने–अपने तहसील के राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक को निर्देशित करे कि समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी बिन्दकी, उप जिलाधिकारी खागा , अपर उप जिलाधिकारी(न्यायिक), एआरटीओ, परिवहन, आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त राज्य कर, तहसीलदार बिन्दकी , खागा सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

