उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी प्रमोद कुमार की 39 वर्षीय पत्नी मंजू देवी अपने कोतवाली क्षेत्र के उमरी गाँव निवासी राज कुमार के 45 वर्षीय पुत्र संजय अपने भाई के साथ बाइक से मायके आ रही थी। बताते है कि जैसे ही यह लोग थरियांव थाने के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मंजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

