उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास मोहल्ले में महिला ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए शहर के एक प्राईवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप निवासी रामु शाहु की 34 वर्षीय पत्नी शारदा देवी ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसको शहर के एक प्राईवेट अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उर्मिला देवी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

