उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर लोधीगंज शालीमार होटल के समीप ट्रक ने आरसीसी मिक्सर मशीन को टक्कर मार दिया। जिससे मिक्सर मशीन चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही सवार दो लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अमुसर गोरखपुर जनपद के थाना गोला बाजार गांव कुकरहा गांव निवासी छोटे लाल का 21 वर्षीय पुत्र जय आशीष आरसीसी मिक्सर मशीन चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताते है कि भोर पहर लगभग 4 बजे वह सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लोधीगंज शालीमार होटल के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने मिक्सर मशीन में टक्कर मार दिया। जिससे जय आशीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दो लोग घायल हो गये। घायल अवस्था मे उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनो की हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने मौके में पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!