उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के लोला मजरे बरात गांव में युवक को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोला बांध मजरे बरात गांव निवासी अशोक कुमार निषाद के 23 वर्षीय पुत्र अखिलेश निषाद ने परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको फाँसी के फन्दे से उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर जब मृतक के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!