उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) बी०एस० कुशवाहा के नेतृत्व में आज दिनांक 12.06.2026 को जनपद में खाद्य मसाला थोक विक्रेता के यहाँ निरीक्षण करके कुल 04 नमूनें संग्रहित किये गये एवं 13 किलोग्राम मसालें एवं हल्दी पाउडर सीज किया गया और लगभग 50 किलोग्राम दूषित / एक्सपायर्ड मसालें नष्ट कराये गये। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है- 1. लाला बाजार, फतेहपुर नसीम किराना स्टोर से हल्दी पाउडर एवं मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया। लगभग 13 कि०ग्रा० हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर सीज किया गया। लगभग 50 कि०ग्रा० दूषित / एक्सपायर्ड मसालें नष्ट किये गये।, 2. नउवाबाग स्थित यादव किराना स्टोर से धनिया पाउडर का नमूना लिया और ग्राम बड़नपुर स्थित त्रिवेदी किराना स्टोर से बन्धानी हिंग का नमूना लिया गया। उक्त सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)- बी०एस० कुशवाहा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित, अनुराधा कुशवाहा, दिनेश चन्द्र, देवेश कुमार मिश्रा, सिद्धार्थ कुमार उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!