उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाँव नसेनिया निवासी छात्र के खाते से साइबर क्राईम द्वारा फ्राड हुए 19700 रुपये साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार की टीम द्वारा वापस कराये गये। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाँव नसेनियां निवासी वेद ॠषि पुत्र संजय वर्मा ने बताया कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रहा है। 28 फरवरी 2026 को मेरे छोटे भाई वेद ब्रत से हमारे गाँव का ही निवासी प्रदीप कोरी जो सउदी में ड्राइवरी का काम करता है की फेसबुक आइडी हैक कर साइबर ठग ने बीमारी का बहाना बता कर 70 हजार रुपये की मांग किया था। तथा कहा था कि वह सुबह पैसे वापस कर देगे। जिस पर छोटे भाई वेद व्रत के कहने पर मैने खाते से तत्काल 30 हजार रुपये भेज दिया। किन्तु मुझे रुपये वापस करने की समय सीमा पर शक होने पर समझ में आया कि उसके साथ फ्राड हो गया तो उसने साइबर सेल में आन लाइन शिकायत दर्ज करा दिया था। जिसमें शुक्रवार को साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार की टीम द्वारा साइबर फ्राड हुए वेद ॠषि को 19700 रुपये वापस कराया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!