उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप चलती बाइक का अचानक टायर फट गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गम्भीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र की गढ़ा गांव निवासी घनश्याम का 20 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार अपनी 22 वर्षीय बहन किरन देवी पत्नी हरिश्चंद्र खखरेरू थाना क्षेत्र के चन्दन मऊ गाँव निवासी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप पहुंची तभी चलती बाइक का अचानक पिछला टायर फट गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

