उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव में घर के अंदर खाना बना रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव निवासी शिया राम की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी आज सुबह अपने घर मे खाना बना रही थी। तभी वहां छिपे हुए ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने रीता देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!