उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गए किसान पर मधु मक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिससे महिला सहित दो लोग घायल हो गए ग्रामीणों ने किसी तरह आग जलाकर मधु मक्खियों के चंगुल से मुक्त करा उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्दौली गांव निवासी स्व. भोला का 65 वर्षीय पुत्र राम स्वारूप और राम शरन की 50 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी गांव के समीप स्थित अपने खेत में मूँग की फली तोड़ने गई थी। तभी मधु मक्खियो के झुंड ने हमला बोल दिया। जिसकी जानकारी उसकी ग्रामीणों को हुई तो आग जलाकर मधुमक्खियों को भगा कर हादशे की जानकारी राम स्वारूप के पुत्र सन्तोष को दिया। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पुत्र ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट सुमित ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में घायलो का इलाज करवा रहे पुत्र सन्तोष ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!