उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कटरा गांव के समीप स्थित अपने आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय किशोरी नीचे गिरकर घायल हो गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी संतोष कुमार की 13 वर्षीय पुत्री मोनी देवी गांव के समीप स्थित अपने आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रही थी। तभी उसका पेड़ की डाल पर से पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर घायल हों गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोरी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share