उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव के समीप स्थित अपने परिजनों के साथ खेत गई बालिका को सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती पर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुधवां गांव निवासी विनोद लोधी की 8 वर्षीय पुत्री रिया अपने परिजनों के साथ आज सुबह गाँव के समीप स्थित खेत गई थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share