उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गुनगुन होटल के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गम्भीर रूप।से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जानकी का पूरवा शाहपुर गांव निवासी छेददु का 60 वर्षीय पुत्र हीरा लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के गुनगुन होटल के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक हीरा लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

