उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ राजन का 43 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक भवानीपुर गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया बेटा बड़ौरी टोल प्लाजा में नौकरी करता था। किसी काम से बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। हादशे के बाद से मृतक की पत्नी सोनू सिंह व 9 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा व 6 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र और डेढ़ वर्षीय सोमेंद्र का रो-रोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

