उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चौडगरा में रोडवेज बस की इंतजार में रोड किनारे खड़े अधेड़ को ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के मोगलाही मोहल्ला निवासी मोहम्मद रशीद का 52 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अंसार अंसारी कही जाने के लिए कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चौडगरा में रोड किनारे खड़ा रॉड वेज बस का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से निकले ट्रेलर में उसको कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!