उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी संतोष कुमार का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार के भरम भूषण में पिता का सहयोग करता है।

रोज की भांति आज भी वह सवारी की तलाश में निकला था। तभी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना एनएचआई 1033 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी प्रांजल त्रिवेदी और पायलट सतेंद्र ने घायल रिक्शा चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share