उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के रिठवाँ गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गए किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किसान की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रिठवाँ गांव निवासी स्व. जागेश्वर का 35 वर्षीय पुत्र राम लखन गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी वहां उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया तो साथ आए परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!